Jamshedpur : श्री श्री काली पूजा समिति के अंतर्गत नव युवक चेतना मंच की बैठक में आगामी काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जय सिंह यादव को पुनः मंच का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विशु सिंह और निरंजन तिवारी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
मंच की नई कार्यकारिणी में गौरव कुमार और अजय बेहरा को उपाध्यक्ष, धीरज कुमार और नीरज मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा सूरज ओझा और पार्थ झा को सचिव बनाया गया।
मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी मां काली की पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इसके लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। मां काली की प्रतिमा काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वरूप में तैयार की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए रविवार सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया जाएगा।
सामूहिक प्रयास से भव्य आयोजन का संकल्प
समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व डीएसपी कमल किशोर तथा मुख्य संयोजक शिव शंकर सिंह पूर्ववत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से पूजा की तैयारियों को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।
इस अवसर पर मनीष मिश्रा, उमेश प्रसाद, दिलीप केशरी, संतोष तिवारी, पप्पू उपाध्याय, आनंद मिश्रा, जय सिंह यादव, भगवान सिंह, बलबीर मंडल, नागेश राव, जेपी सिंह, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह, गौरव कुमार, धीरज कुमार, निरंजन तिवारी और नीरज मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अप्पू तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष काली पूजा का आयोजन भव्य एवं यादगार बनेगा।

















