Chandil : सोड़ों पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मुखिया के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विधायक सविता महतो ने कहा कि किसी अपने के असमय चले जाने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, पंचानन पातर, हरेन महतो, भोला दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने भी मुखिया नयन सिंह मुंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

















