जमशेदपुर: कदमा पुलिस को बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ रंगदारी वसूलने वाला युवक गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!


????जमशेदपुर, 23 जून 2025:
कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरिकेश पटेल नामक युवक को देशी पिस्टल, कट्टा, चार गोली और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मनोज ठाकुर और कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और हथियार जब्त किए।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




????️ बाइट:
“आरोपी इलाके में डर फैलाकर अवैध वसूली कर रहा था। सूचना मिलने पर तत्परता से कार्रवाई की गई है।”
— कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी, जमशेदपुर




???? 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें