घाटशिला में हेरिटेज विलेज निर्माण का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दो माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!



????घाटशिला, 23 जून 2025:
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत घाटशिला प्रखंड के कशीदा पंचायत में निर्माणाधीन हेरिटेज विलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों की समीक्षा करते हुए संवेदक और अधिकारियों को दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह परियोजना जिले की सांस्कृतिक पहचान को संजोने और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने बिजली, जल निकासी जैसी आधारभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

निरीक्षण में एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ, सीओ, जिला खेल पदाधिकारी, संवेदक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


???? SEO Keywords:


????

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें