Jamshedpur : शहर में अवैध हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर रंगदारी वसूलने की गतिविधियों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर संगठित गिरोह बनाकर कदमा और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा अवैध देशी कट्टा लेकर अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-दो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर 18 स्थित बीएसएनएल रेसिडेंसी मैदान के पास छापेमारी की।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर पांच संदिग्ध एक साथ बैठे मिले। पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा, विनय हरिपाल उर्फ बावला, सोनारी क्रिश्चियन बस्ती निवासी संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी अमित कुमार साहू के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान रविनाथ मछुवा के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे के चेंबर में एक जिंदा गोली मिली। वहीं, अन्य चार आरोपियों की तलाशी के दौरान एक-एक जिंदा गोली बरामद की गई।
इस तरह पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां जब्त की
पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर संगठित गिरोह बनाकर कदमा और आसपास के इलाकों में हथियारों का भय दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और उनसे पैसे वसूलने की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान
















