जमशेदपुर कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: Jamshedpur में झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्वी सिंहभूम के कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण Jharkhand High Court द्वारा पारित आदेश (दिनांक 11.03.2026, Cr. Appeal (DB) No. 372 of 2023) के आलोक में संपन्न हुआ।

निरीक्षण कार्य Kumar Saurabh Tripathi, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), पूर्वी सिंहभूम तथा Sahir Paul द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण टीम ने बंदियों की स्वास्थ्य समस्याओं, उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की स्थिति तथा चिकित्सकों की तैनाती का विस्तृत अवलोकन किया।

अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कारागार में पर्याप्त चिकित्सा संसाधन उपलब्ध हों, सभी आवश्यक उपकरण क्रियाशील अवस्था में रहें और योग्य चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बंदियों को समयबद्ध और समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह निरीक्षण न केवल न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन का हिस्सा था, बल्कि कारागार में रह रहे बंदियों के स्वास्थ्य, गरिमा और मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.