जमशेदपुर में 3.71 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की कीमत का माल जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारिडीह इलाके से एक व्यक्ति को 3 किलो 71 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति बारिडीह गोलचक्कर के आसपास संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकू कर्मकार के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही पंजाब के अमृतसर में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.