जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

SHARE:

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के चार मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ देखी। कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मिराज सिनेमा में किया गया, जहां सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर और साकची पूर्वी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है। यही गुण उन्हें आज विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से कार्यकर्ताओं को यह सीखने की प्रेरणा मिलती है कि कठिन हालातों में भी धैर्य और समर्पण से जनता की सेवा की जा सकती है।

महतो ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं।

इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो के साथ-साथ अभय सिंह, चंद्रशेकर मिश्रा, अनिल सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, बबलू गोप, रंजीत सिंह, रमेश नाग, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, रूबी झा, रानी ठाकुर, संतोष ठाकुर, अरुण मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, जीतेन्द्र मिश्रा, कंचन दत्ता, उमेश साव, शशिकांत सिंह, मिनी सिंह, संध्या रानी महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें