झारखंड भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान काले ने रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और झारखंड से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा भाजपा संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने झारखंड की प्रगति, जनता की खुशहाली और राष्ट्रीय सुरक्षा में राज्य की अहम भूमिका को लेकर मार्गदर्शन भी मांगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड भाजपा के सशक्त भविष्य और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने संगठन को और मज़बूत करने एवं जनता के बीच भाजपा की नीतियों को पहुँचाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

काले की यह मुलाकात झारखंड भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें