भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में माथा टेका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माता दुर्गा के चरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

काले ने अपने भ्रमण के दौरान बागबेड़ा, जेम्को, टेल्को, बारीडीह, बगुनहातू, सिदगोड़ा और भालूबासा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के पूजा पंडालों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

अमरप्रीत सिंह काले ने माता रानी से प्रार्थना की कि जमशेदपुर के प्रत्येक नागरिक के जीवन में उन्नति, उत्साह और उमंग का संचार हो। उन्होंने पूजा आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने के लिए आम जनता का धन्यवाद व्यक्त किया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह पर्व हमें यह सिखाता है कि बुराई पर अच्छाई की विजय निश्चित है, और हम सभी को इसी भावना के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें