कांग्रेस ने चलाया वोट चोरी रोकने को लेकर हस्ताक्षर अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने साकची बाजार में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।

क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों ने इस पहल को भारी समर्थन दिया। आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और बड़े पैमाने पर नाम हटाना लोकतंत्र की नींव पर खतरा हैं। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जनता की आवाज़ चुनाव आयोग तक पहुँचाने का काम कर रही है।

कांग्रेस की मुख्य मांगों में शामिल हैं:

मशीन रीडेबल मतदाता सूची को सार्वजनिक करना

प्रत्येक चुनाव से पहले सभी सूची अपडेट्स सार्वजनिक करना

गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर त्वरित शिकायत निवारण

वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए स्पष्ट कट-ऑफ तिथि घोषित करना


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के साथ अमर कुमार मिश्रा, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी, राजीव मिश्रा, रंजीत सिंह, शाहनवाज खान, आशीष ठाकुर, अली रजा खान, इंतिखाब वास्ती, सन्नी सिंह, बिजय यादव, गुरदीप सिंह, शमशेर आलम, अखिलेश यादव, निखिल कुमार, हरिहर प्रसाद, सुनीता टोप्पो सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें