जमशेदपुर में दानवीर भामाशाह जयंती पर श्रद्धांजलि, एमजीएम चौक पर हुआ भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम चौक पर गुरुवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रभक्त एवं दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

प्रातः 10:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान लड्डू वितरण भी किया गया और उनके त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में भामाशाह के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने हल्दीघाटी का युद्ध के समय अपनी संपूर्ण संपत्ति राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित कर त्याग और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल पेश की थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन समिति के सदस्य विनोद गुप्ता, द्वारका प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, महामंत्री मनोज गुप्ता, शशिकांत महाराज, बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, नीलम देवी, अनीता देवी, भोला प्रसाद, विजय साहू, सूरज साहू, जयप्रकाश साव, नागेंद्र साहू समेत समाज के अनेक लोगों का सक्रिय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और भामाशाह के आदर्शों पर चलकर समाज एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.