Jamshedpur : Jharkhand Pradesh Bar Association के संपन्न चुनाव के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता Rajesh Kumar Shukla और Anil Kumar Tiwari की जीत का जश्न देखने को मिला।
दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का Pandit Madan Mohan Malaviya Seva Samiti की ओर से उनके आवास पर शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय और महामंत्री कामेश्वर पांडेय ने किया।
गौरतलब है कि राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के लिए चुने गए हैं, जबकि अनिल कुमार तिवारी पहली बार निर्वाचित हुए हैं, जो Jamshedpur Bar Association का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस अवसर पर D D Tripathi भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दोनों की भारी मतों से जीत न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है।
समारोह के दौरान यह चर्चा भी तेज रही कि इस बार झारखंड बार एसोसिएशन का चेयरमैन जमशेदपुर से हो सकता है और यह जिम्मेदारी इन्हीं में से किसी एक को मिल सकती है।
कार्यक्रम में मुन्ना चौबे, डॉ. दिलीप ओझा, अजय ओझा, मुन्ना मिश्रा, रविंद्र पांडेय, अरुण चौबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।










