JAMSHEDPUR। बरसात के मौसम में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन की ओर से बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमायझोपड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बस्तीवासियों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नालियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर के इस्तेमाल से मच्छरों और अन्य कीटाणुओं के पनपने की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ वातावरण के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रयास करना है।
महाबीर मुर्मू ने बस्तीवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, लक्ष्मी सोय, बहादुर किस्कू, नरेश सोय, भारत जोरा, दुर्गा प्रसाद हांसदा, बनारस दास, कारू सोरेन, कृष्णा पात्रो, संजीत हेंब्रोम, रतिलाल हेंब्रोम, मृत्युंजय यादव, किशुन मार्डी, पिंटू प्रसाद, बिरसिंह अल्डा, लक्ष्मी बारी, प्यारी हैसा, जानकी हेंब्रोम, चन्दमणि अल्डा, जेमा सिंकू, अशोक पात्रो, मनुआ सिंह, गणेश सुंडी, मोहन सोय, विशाल हेंब्रोम, रोहित हेंब्रोम, प्रधान तीयु समेत फाउंडेशन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
















