हाथीगढ़ तेलों पचाड़े पहाड़ के पहाड़िया गांव में एक माह से जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड क्षेत्र के हाथीगढ़ तेलों पचाड़े पहाड़ के आदिम जनजाति (पहाड़िया) गांव के विगत एक माह से जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदलने की विरोध में पहाड़िया समाज द्वारा सोमवार को विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जहां इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध रैली प्रदर्शन निकालते हुए उक्त पहाड़िया गांव में जल्द से जल्द बिजली मुहैया कराने की मांग की। उधर बिजली विभाग परिसर में संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपने के बाद उपायुक्त हेमंत सती को ज्ञापन सौंपा गया। उधर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहाड़िया गांव के दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर आवेदन देते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। जहां बिजली विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़िया गांव में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दिया गया जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें