सरयू राय के निर्देश पर कदमा में डोर-टू-डोर घूमे भाजपा-जदयू कार्यकर्ता, लोगों ने बताई समस्या, समाधान का मिला आश्वासन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंगलवार को कदमा के उलियान क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान का आश्वासन दिया।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों की शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज किया और तय किया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी।

साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट सबसे बड़ी चिंता

अभियान के दौरान सबसे अधिक शिकायतें साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर सामने आईं। लोगों ने बताया कि उनके इलाकों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं और नियमित सफाई नहीं होती।
इसके अलावा स्ट्रीट लाइट को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। कई जगहों पर अंधेरा रहने की बात कही गई और नई लाइट लगाने एवं पुरानी लाइटें बदलने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।

बूथ स्तर पर बनेगी समस्या समाधान कमेटी

भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर निर्णय लिया कि प्रत्येक क्षेत्र में बूथ स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी, जो अपने-अपने इलाकों में स्थानीय समस्याओं की निगरानी और समाधान के प्रयास करेगी।

किन-किन क्षेत्रों का हुआ दौरा

टीम ने नीमतल्ला पथ, मधुसूदन पथ, बनियापाड़ा, उलियान हरि मंदिर लाइन, धोबी लाइन, उलियान मैन रोड, उलियान टैंक रोड, नर्मदा पथ, नजरुल पथ, बंधु पथ आदि इलाकों का भ्रमण किया।

अभियान में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता

इस मौके पर राकेश सिंह, नीरज सिंह, राजेश सिंह, टीटू दास, भीम सिंह, संजीव आचार्या, राणा प्रताप सिंह, धरन सिंह, केपी सिंह, उमेश ठाकुर, अजीत सिंह, डिपल विश्वास, रंजन भगत, राजन नायक, संजीत सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत आइच, महादेव बसाख, रमेश राय, सुभाष सिंह, संदीप कुमार, विश्वजीत सिंह, रामजतन प्रसाद, अजीम सिंह, लाली दीक्षित, सुनील कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, रिंकू सिंह, प्रेम प्रसन्न कुमार, जीतेंद्र सिंह, आनंद राव, सुनीश पांडेय, अखिलेश शर्मा, ललन राय, दीपक दुबे, बिजेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें