व्यय प्रेक्षकों ने बैंक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — संदिग्ध लेनदेन पर रखी जाएगी पैनी नजर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र सोमवार को समाहरणालय सभागार में व्यय प्रेक्षक श्री दिलीप कुमार राठौड़ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के बैंक समन्वयकों और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि एक लाख रुपये या उससे अधिक के किसी भी लेनदेन की सूचना तुरंत व्यय कोषांग को दें और चुनावी अवधि के दौरान संदिग्ध या असामान्य ट्रांजेक्शन पर विशेष निगरानी रखें।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान धनबल के दुरुपयोग पर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बैंक अपने ग्राहकों के नकद लेनदेन और परिवहन के लिए क्यूआर कोड आधारित सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं के चुनावी बैंक खातों को खोलने में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि निर्वाचन से संबंधित वित्तीय लेनदेन पारदर्शी रहें। बैंक कर्मियों को चेतावनी दी गई कि यदि नकदी ले जाने वाले वाहन पकड़े जाते हैं और उनके पास प्रमाणिक दस्तावेज नहीं पाए जाते, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सीजीएसटी, एसजीएसटी, इनकम टैक्स, जीआरपी, आरपीएफ, नागरिक उड्डयन और उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों को भी नकदी, शराब और ड्रग्स के अवैध परिवहन पर सतर्क निगरानी रखने और समयबद्ध रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग की सख्त मंशा है कि उपचुनाव में किसी भी रूप में धनबल का दुरुपयोग न हो और चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें