करनडीह रेलवे फाटक के पास हर रात अवैध जुए का अड्डा सजने का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह रेलवे फाटक के समीप प्रत्येक रात अवैध जुआ संचालित होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि रात 10 बजे के बाद यहां ताश के पत्तों से खेले जाने वाले ‘कटपत्ती’ जुए का खेल खुलेआम चलता है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस कथित जुआ अड्डे का संचालन सोना पुर्ती नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। यहां परसुडीह, सुंदरनगर, बागबेड़ा समेत आसपास के इलाकों से लोग जुआ खेलने पहुंचते हैं। लोगों ने इस संबंध में कुछ तस्वीरें भी उपलब्ध कराई हैं, जिनमें कई लोग ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस अवैध गतिविधि के कारण इलाके में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना है कि नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पदभार संभालने के बाद भी इस तरह के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।

लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

इस संबंध में परसुडीह थाना प्रभारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें