गुवा सेल के नए मुख्य महाप्रबंधक को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:गुवा सेल में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले नए मुख्य महाप्रबंधक श्री चंद्रभूषण कुमार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी और पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने शनिवार को गुवा सेल के कार्यालय पहुंचकर श्री कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सफल कार्यकाल की कामना की।

जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि श्री चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में गुवा सेल को नई दिशा और विकास की गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएसआर (CSR) के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ठोस पहल होगी।

उन्होंने कहा कि “गुवा क्षेत्र लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में नए मुख्य महाप्रबंधक की भूमिका इन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण साबित होगी।”

मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“गुवा सेल के समग्र विकास और स्थानीय जनहित के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उद्योग और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होगी।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें