गुवा बाजार में छठ पूजा की सामग्री की हुई जोरदार खरीदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को गुवा बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर बाजार में पूजा सामग्री की जोरदार खरीदारी होती रही। अजय उड़िया की दुकान सहित कई दुकानों पर बांस और पीतल के सूप, दूध और जल के लिए गिलास, चम्मच, गुजिया, गुड़, लड्डू, दूध से बनी मिठाइयां, सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे का कलश, बड़ी टोकरी, थाला, दीपक, खाजा, जल, शहद, कलावा, कपूर, मिट्टी के दीये के लिए तेल-बाती, सुपारी, गंगाजल, चंदन, धूपबत्ती, मूली, बैंगन, हल्दी, चावल, सिंदूर, कुमकुम, नारियल आदि सामग्री की जबरदस्त बिक्री हुई।

महिलाओं और व्रतधारियों ने छठ घाट पर पूजा के लिए आवश्यक सभी सामग्री की खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि पिछले सालों की तुलना में इस बार बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चारों ओर छठ गीतों की गूंज और बाजार में रौनक का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें