लाखों का जेवर लेकर भागा बहरूपिया, कहा– “आंख बंद कर 21 कदम चलो, बेटे का संकट टल जाएगा”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:तकनीकी युग में जहां लोग चांद-तारों तक पहुंच चुके हैं, वहीं अंधविश्वास और ठगी के जाल से लोग अब भी बच नहीं पा रहे। साकची थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। एक बहरूपिया ने महिला और उसकी बेटी से “बेटे का संकट टालने” के नाम पर लाखों के गहने ठग लिए और फरार हो गया।

बेटे के संकट की बात कहकर रचा चालाकी का जाल
पीड़िता अनीता रजक और उनकी बेटी साकची इलाके में अपने घर के पास थीं, तभी एक व्यक्ति ने खुद को धार्मिक साधु बताकर उनसे बातचीत शुरू की। उसने दावा किया कि उनके बेटे पर संकट मंडरा रहा है और उसका निवारण तत्काल करना जरूरी है।

‘21 कदम चलो, संकट दूर होगा’ — कहकर उतरवा लिए सारे जेवर
बहरूपिया ने दोनों को समझाया कि संकट से मुक्ति पाने के लिए शरीर से सारे जेवर उतारकर उसके पास रखना होगा और आंख बंद कर 21 कदम आगे चलना होगा। मां-बेटी ने उसकी बातों में आकर सभी सोने के गहने उतार दिए।

आंख खुली तो बहरूपिया गायब
जैसे ही अनीता रजक ने 21 कदम पूरे किए और आंखें खोलीं, तो उनके होश उड़ गए। सामने न साधु था, न गहने। वह बहरूपिया मौके से फरार हो चुका था।

पुलिस में मामला दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता ने तत्काल साकची थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

सावधान रहें, ऐसे ठगों से बचें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अजनबी की बातों में न आएं और अंधविश्वास से बचें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें