गुवा सेल में नियोजन विवाद पर वार्ता टली, कम उपस्थिति से बैठक बेनतीजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Gua स्थित सेल खदान में स्थानीय ग्रामीणों को बहाली (नियोजन) देने की मांग को लेकर मुंडा-मानकी संघ के बैनर तले चल रहे आंदोलन के बीच समाधान के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में Steel Authority of India Limited (सेल) प्रबंधन ने शनिवार दोपहर 3 बजे 18 गांवों के मुंडा-मानकी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।

हालांकि बैठक में अपेक्षित संख्या में प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। 18 गांवों में से केवल 5 गांवों के मुंडा ही बैठक में शामिल हुए, जिसके कारण वार्ता बेनतीजा रही और इसे स्थगित करना पड़ा।

सेल प्रबंधन ने बताया कि इससे पहले भी आंदोलनरत मुंडा-मानकी के साथ दो बार बैठक करने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया।

एचआर के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह और सीएसआर के डीजीएम अनिल कुमार ने कहा कि सभी पक्षों की एक साथ भागीदारी के बिना समाधान संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ता ही इस गतिरोध को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सेल प्रबंधन ने पुनः 18 गांवों के मुंडा-मानकी को सोमवार दोपहर 3 बजे गुवा सेल के जनरल ऑफिस में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सभी पक्ष शामिल होकर बातचीत के माध्यम से कोई ठोस समाधान निकालेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.