बिनुवां के अंकुवा टोला में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, सड़क, जलमीनार और मोबाइल टावर की मांग उठी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : चिड़िया पंचायत अंतर्गत बिनुवां ग्राम के अंकुवा टोला में ग्राम रक्षा समिति की मासिक बैठक कोषाध्यक्ष पार्वती मुंडा लुहूरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत जसपाल संडील की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। साथ ही उनकी धर्मपत्नी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अध्यक्ष की अस्वस्थता के कारण उपाध्यक्ष द्वारा कार्यों के संचालन पर सहमति बनी। ग्रामीणों ने ग्रामसभा भवन की मरम्मत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन देने का निर्णय लिया। साथ ही रिक्त मुंडा पद के कारण प्रमाण-पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

ग्रामीणों ने गांव में पिछले दो वर्षों से खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मत, अंकुवा टोला से उपस्वास्थ्य केंद्र तक पीसीसी सड़क निर्माण तथा बेहतर मोबाइल नेटवर्क के लिए मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

बैठक में चिड़िया माइंस में खनन गतिविधियों के कारण बारिश के दौरान रैयतों की भूमि के कटाव का मुद्दा भी उठाया गया। समिति ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन एवं संबंधित कंपनी से करने का निर्णय लिया।

बैठक के अंत में ग्राम रक्षा समिति की ₹4,970 की कोष राशि अंजना लोहार को सौंपी गई।

बैठक में राजकुमार लोहार, सिंगराय कच्छप, जोर्ज कच्छप, रुशू संडील, मालती लोहार, निमुनती करकेट्टा, बुधनी संडील, खुदमोनी मुंडा, रेखा कुमारी, सोमा कच्छप, गुरवरी कोड़ा, कुनाल लोहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें