जमशेदपुर के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ भगवान की प्रतिमा का अधिष्ठापन संपन्न, विधायक सरयू राय रहे मुख्य यजमान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

पूजा का आयोजन असीम पाठक के प्रबंधन में किया गया, जबकि मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया गया।

पंडित विनोद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत शांति पाठ से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया गया। इसके उपरांत गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। पूजन के बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

अनुष्ठान के अंतिम चरण में गरुड़ स्तंभ पर भगवान गरुड़ की प्रतिमा का विधिवत अधिष्ठापन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें