गम्हरिया अग्निकांड की जांच तेज, एसडीपीओ ने अनाज गोदाम का किया निरीक्षण; साजिश के संकेत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:गम्हरिया प्रखंड में हुए चर्चित अग्निकांड मामले की जांच अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने अनाज गोदाम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने गोदाम प्रभारी प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी से विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार भी लगाई। उन्होंने गोदाम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और आग लगने के संभावित कारणों की पड़ताल की।

मीडिया से बातचीत में एसडीपीओ समीर सवैया ने स्पष्ट संकेत दिए कि यह आगजनी सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगाए जाने के प्रमाण मिले हैं और इस मामले में “सफेदपोश” लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि संबंधित अनाज गोदाम पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है, जिससे इस घटना ने और गंभीर रूप ले लिया है। एसडीपीओ की अचानक कार्रवाई से गोदाम परिसर में हड़कंप का माहौल देखा गया।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस अग्निकांड का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें