कंतोड़िया गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 50 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच

SHARE:

Chaibasa : Noamundi प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के आदिवासी बहुल कंतोड़िया गांव में Balaji Industrial Engineering Limited की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में करीब 50 से 55 ग्रामीण मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज, पेट संबंधी समस्याएं सहित अन्य बीमारियों की पहचान हुई। कंपनी द्वारा सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली।

शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञ Dr. R. R. Mishra ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर डॉक्टर राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार, पदाधिकारी टुन्नू पांडे तथा स्टाफ शिव शंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे और शिविर के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। ऐसे प्रयास न केवल बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment