मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, ट्री हाउस, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के मुक्तेश्वर धाम हरिणा मंदिर परिसर स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में पर्यटकों के लिए आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से यहां कॉटेज, ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार मुक्तेश्वर धाम हरिणा को झारखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां 14 आधुनिक कॉटेज, चार ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल तथा बच्चों के लिए आधुनिक चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी कार्यों को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विधायक ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा आज झारखंड का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र बन चुका है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। नई सुविधाएं विकसित होने के बाद झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार तथा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर आवास और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात, दीपंकर सीट, विकास पंडा, वनरक्षी किशोर सोरेन, कल्याण साहू, रविंद्रनाथ महतो, पुष्पा मुर्मू, शिवचरण हेम्ब्रम, निवास हेम्ब्रम, नवीन झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें