हर घर तिरंगा अभियान में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फहराया तिरंगा, देशवासियों से जुड़ने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बुधवार को अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराकर आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। उन्होंने कहा कि इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर इस अभियान को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान और इसे हर घर तक पहुंचाना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और एकता के संकल्प के साथ इस महाअभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलमुरी प्रोबीर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंता, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें