पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की संवेदना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नेमरा/जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे बुधवार को रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिजनों से मिलकर दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्री दुबे ने इस दुखद घड़ी में ईश्वर से मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गुरुजी का त्याग, तपस्या और झारखंड के लिए किया गया संघर्ष हमेशा राज्यवासियों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें