रथयात्रा में सेवा करने पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में सेवा कार्य हेतु बिष्टूपुर राम मंदिर परिसर पहुँचे। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दुबे एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को विधि-विधान से रथ पर विराजमान कराया। श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ वे इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री के के शुक्ल, जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, रजनीश सिंह, रंजीत सिंह, रानी राव एवं निखिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सामाजिक समरसता, भक्ति और सेवा की प्रतीक है। इसमें भाग लेना सौभाग्य की बात है और यह हम सभी को एकजुटता का संदेश देती है।”

कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने कांग्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत किया और सेवा कार्यों में उनकी भागीदारी की सराहना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें