साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर पैदल सीढ़ी पुल बंद रहने से रेलयात्रियों को ट्रेन पकड़ने में हो रही भारी कठिनाई, जान जोखिम में डालकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर यात्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: पूर्व रेलवे के मालदा रेलमंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर जाने के लिए बनाए गए पैदल सीढ़ी पुल को अस्थाई तौर पर पिछले कई महीनों से बंद कर दिया गया है। जहां प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर खड़ी ट्रेनों को पकड़ने के लिए रेलयात्रियों को एकमात्र लिफ्ट का सहारा लेना पड़ता है उसमें भी अगर क्षमता से अधिक रेलयात्री स्वचालित लिफ्ट में सवार हो गए तो यह लिफ्ट काम करना बंद कर देती है जिसके कारण दूरदराज जाने वाले खासकर महिला यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे अप बर्धमान पैसेंजर ट्रेन पकड़ने जाने वाले रेलयात्रियों को लिफ्ट बंद हो जाने के कारण जान जोखिम में डालकर बीच लाईन में खड़ी मालगाड़ी के अंदर से घुसकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर होता हुआ दिखाई दिए। उधर छठ महापर्व पर रेलयात्रियों की संख्या में काफी ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण प्लेटफार्म नंबर एक पर से प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर खड़ी ट्रेनों को पकड़ने जाने वाले रेलयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखने के लिए कोई भी रेलवे के आला अधिकारी नहीं है। उधर मालदा रेलमंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता लगातार छठ महापर्व पर रेलयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दौरा भी करते हुए देखें जा रहे हैं मगर साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बनाए गए पैदल सीढ़ी पुल को अस्थाई तौर पर बंद कर दिए जाने के बाद इसे सुचारू रूप से खोलने के मामले में अबतक कोई भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं जिसके कारण रेलयात्रियों को अपना जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें