छठ महापर्व को लेकर बिजली गंगा घाट में छठ व्रतियों ने लगाई आस्था की डुबकी, खरना पूजा के उपरांत 36 घंटे तक रखेगी निर्जला उपवास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना पूजा को लेकर स्थानीय बिजली गंगा घाट पर भारी संख्या में छठ व्रती गंगा स्नान करने के लिए पहुंची। जहां गंगा स्नान करने के बाद सभी छठ व्रतियों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहागिन होने की कामना की। उधर छठ महापर्व को लेकर सभी लोग पवित्र गंगा नदी का जल कलश में भरकर अपने घर ले गए जहां देर शाम को इसी गंगा जल से खीर, रोटी समेत अन्य फल के साथ पूजा अर्चना करते हुए अगले 36 घंटे तक निर्जला उपवास रहेगी। जहां सोमवार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा एवं मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। उधर छठ महापर्व को लेकर चारों ओर भक्ति गीत बजने से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें