राजमहल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ गंगा घाटों का सांसद ने किया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने रविवार को छठ पूजा की तैयारी को देखते हुए राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ गंगा घाटों का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, राजमहल अंचलाधिकारी मो यूसुफ, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी जी, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, नपं प्रशासक दानिश हुसैन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, नगर सचिव स्मित चौरसिया, अब्दुल कादिर ,जिप सदस्य अब्दुल बारिक शेख, वार्ड 6 के अध्यक्ष पवन साहा, सचिव राजीव बर्मन, विजय यादव, अशोक चिरानियां, देव दत्ता उर्फ काल्टू दत्ता, अनमोल आनंद, बबलू शेख समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां इस मौके पर राजमहल सांसद ने संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की छठ पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर छठ घाट में सुविधा प्रदान करें ताकि छठ गंगा घाट पर पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले सभी छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। वही उन्होंने आमलोगों समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी अपील किया कि वे गंगा घाट के किनारे फैले गंदगी को हटाने का काम करें ताकि सभी लोग सुगमता पूर्वक पूजा अर्चना कर सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें