श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 5100 दीपों से जगमगाया आस्था का दीपोत्सव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: छोटी दीपावली की संध्या पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा, जब एक साथ 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं ने आस्था का अद्भुत संदेश दिया। दीपोत्सव का शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के कर-कमलों से हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। पूरे मंदिर परिसर को रंगीन रोशनियों से आकर्षक रूप में सजाया गया था। नीली, पीली, हरी और लाल झालरों से सजा मंदिर परिसर दूर से ही भव्यता और श्रद्धा का प्रतीक प्रतीत हो रहा था।

दीपों की झिलमिलाहट और वातावरण में गूंजते भजनों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, साकेत गौतम, असीम पाठक, अमृता मिश्रा, विकास सिंह, अजय कुमार, राजीव चौधरी, वाईपी सिंह, बंटी सिंह, पीयूष, हनी परिहार, रामस्वरूप जी, सुबोध कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीपोत्सव के इस आयोजन ने न केवल मंदिर परिसर को रोशन किया, बल्कि श्रद्धालुओं के मन को भी आस्था की ज्योति से प्रज्ज्वलित कर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें