मानगो में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने जनता के बीच बढ़ाया जनसम्पर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा मानगो क्षेत्र में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

डोर-टू-डोर चलाया गया अभियान

हस्ताक्षर अभियान मानगो के आजाद नगर झरना रोड, बागान शाही रोड नंबर 9, जवाहर नगर मेन रोड नंबर 10 एवं मोहब्बत की चाय प्वाइंट सहित विभिन्न इलाकों में चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया और जनता से समर्थन जुटाया।

जनता की बड़ी भागीदारी

अभियान में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के सम्मान के लिए चलाया जा रहा है।

नेतृत्व और दिशा

यह कार्यक्रम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर इसकी कमान मौलाना अंसार खान ने संभाली है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें