डिंबुली सड़क हादसा : 407 ट्रक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर, राउरकेला रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर–छोटानागरा मुख्य मार्ग पर डिंबुली गांव के निकट गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिंबुली से मनोहरपुर की ओर जा रहे 33 वर्षीय बब्लू गोप (पिता—गोविंद गोप) को विपरीत दिशा से आ रहे सब्जी लदे 407 ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि बब्लू गोप बाइक से सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु राउरकेला रेफर कर दिया।

इधर, दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक और उसके चालक की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें