सीएससी सेंटर चोरी कांड का खुलासा — आरोपी गिरफ्तार, 35,500 रुपये समेत मोबाइल-लैपटॉप बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा रीजन स्थित सीएससी सेंटर में 2 दिसंबर की रात हुई 95,000 रुपये की चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामला मनोहरपुर थाना कांड संख्या 41/2025, दिनांक 3 दिसंबर 2025 के तहत दर्ज किया गया था, जिसे भारतीय न्याय संहिता–2023 की धारा 331(2) में संज्ञेय अपराध मानते हुए पुलिस ने गंभीरता से लिया। चोरी की घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस ने एक विशेष जांच टीम गठित कर तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर तेजी से छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम महतो (उम्र 21 वर्ष), पिता—जगदीश महतो, साकिन—महुलडीहा दलकी टोला, थाना—मनोहरपुर, जिला—प. सिंहभूम को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 35,500 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, और एक लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा चोरी के दौरान उपयोग किए गए उपकरण और अन्य सामान भी जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी का अपराध जगत से पुराना नाता रहा है और उसके खिलाफ मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा और बिसरा थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

मनोहरपुर थाना प्रभारी ने कहा कि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा करना पुलिस की सतर्कता और अपराध पर नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें