धोबी झरना पुल के समीप कचरा उठाव वाहन का स्टेयरिंग फेल होने से बिजली पोल से टकराया वाहन, कोई हताहत नहीं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के धोबी झरना पुल के समीप सोमवार सुबह 9 बजे नगर परिषद का कचरा उठाव वाहन संख्या जेएच 05 सीई 8361 का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जाकर टकरा गई हालांकि इस घटना में किसी को कोई भी चोट नहीं आई है। उधर मामले को लेकर वाहन चालक ने बताया कि वो स्टेडियम के तरफ से कचरा उठाव करने के बाद घोघी डंपिंग स्थल जा रहा था तभी धोबी झरना पुल के पास ढलान पर वाहन का स्टेयरिंग अचानक से काम करना बंद कर दिया जिसके कारण वाहन चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हो गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें