दीपिका पांडे सिंह के जन्मदिवस पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड सरकार में मंत्री और महगामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह ने आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर महगामा स्थित दुर्गा मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दीपिका पांडे सिंह ने अपने जन्मदिन के इस पावन अवसर पर कहा —
“मैं प्रभु से प्रार्थना करती हूँ कि हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो, हर जीवन में शांति और प्रेम बना रहे, और हर मन में आशा और विश्वास की लौ जलती रहे।”

इस अवसर पर उनके प्रशंसकों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई संदेश भेजे और दीर्घायु की कामना की।

???? दीपिका पांडे सिंह वर्तमान में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री हैं।
???? वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं तथा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव भी हैं।
???? उन्होंने महगामा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सक्रियता दिखाई है और महिला सशक्तिकरण, पंचायत सशक्तिकरण और ग्रामीण अधोसंरचना विकास में विशेष रुचि रखती हैं।

उनके जन्मदिवस पर महगामा क्षेत्र में भी कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच फल, मिठाई व वस्त्र वितरण कर उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें