देशबंधु चितरंजन दास की 100वीं पुण्यतिथि समारोह की तैयारियों को लेकर जिला बार संघ में बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : देशबंधु चितरंजन दास की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 16 जून को कोलकाता उच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को जमशेदपुर जिला बार संघ के लाइब्रेरी हॉल में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला बार संघ के कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप ने किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 जून को शाम 4:30 बजे से कोलकाता उच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले शताब्दी पुण्यतिथि समारोह की रूपरेखा पर चर्चा करना तथा इसमें अधिवक्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर कोलकाता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रूपम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि देशबंधु चितरंजन दास की 100वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से अधिवक्ता, विधि विशेषज्ञ एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि देशबंधु चितरंजन दास भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं और प्रख्यात विधिवेत्ताओं में से एक थे। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके विचारों, योगदान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार पात्रा, एस.सी. बरनवाल, चंदना बनर्जी, केशव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपने विचार साझा किए और अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें