एलएंडटी में स्थानीय मजदूर व वेंडरों को रोजगार देने की मांग, टाटा स्टील प्रबंधन को सौंपा गया आवेदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा स्टील जमशेदपुर में चल रहे विस्तार कार्य में संलग्न एलएंडटी (L&T) कंपनी द्वारा स्थानीय मजदूरों और स्थानीय वेंडरों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर टाटा स्टील जमशेदपुर के ऑपरेशन बीपी प्रमुख चेतन भानु के नाम एक आवेदन सौंपा गया है।

आवेदन के आधार पर सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष एवं मजदूर नेता राजेश सामंत ने कहा कि टाटा स्टील परिसर में एलएंडटी कंपनी के माध्यम से विस्तार कार्य किया जा रहा है, लेकिन सामाजिक सेवा संघ को स्थानीय मजदूरों और स्थानीय वेंडरों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कार्य में बाहरी मजदूरों और बाहरी वेंडरों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की गाइडलाइन के विपरीत है।
राजेश सामंत ने मांग की कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 75 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों और स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो स्थानीय मजदूर और स्थानीय वेंडर हिंद मजदूर सभा एवं सामाजिक सेवा संघ के बैनर तले कंपनी गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजेश सामंत के साथ झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, सबिता दास, छोटे सरदार, जितेंद्र ठाकुर, गोविंदपुर सामाजिक सेवा संघ की महिला अध्यक्ष रूपम सिंह, राकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.