कैलाशनगर व्यवसायिक संघ ने विधायक सरयू राय का किया भव्य अभिनंदन, सड़क निर्माण पर जताया आभार

SHARE:

Jamshedpur : बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री परिसर में कैलाशनगर व्यवसायिक संघ समिति की ओर से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, विशेषकर मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नागरिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि लाल बाबा फाउंड्री और कैलाशनगर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित थीं। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़क के कारण व्यापारिक गतिविधियां और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। उनकी अनुशंसा पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से अब क्षेत्रवासियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र की जलनिकासी (ड्रेनेज) की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।

समारोह में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, संगठित-असंगठित मजदूर मोर्चा के अमित शर्मा, महिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शमशाद, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, विजय राव एवं बर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कैलाशनगर व्यवसायिक संघ की ओर से गुड्डू जसवाल, अशोक गोयल, संजय सिंह, अनिल शर्मा, पवन अग्रवाल, पिंटू जसवाल, भोला जसवाल और पिंटू भाटिया ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीपू तिवारी, गंगाधर पांडे, रविंद्र ठाकुर, भोला रजक, प्रकाश जी, शंभू झा, संजय झा, बृजेश झा, मनोज शर्मा, आरडी शर्मा, चौधरी जी, अनिल, आशीष दत्त, जितेंद्र कुमार, बबलू राय और छोटू सिंह भी मौजूद रहे।

इसके अलावा महिला पदाधिकारियों और स्थानीय महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें ऊषा यादव, महुआ चक्रवर्ती, मोनी नाग, अनु चौबे, प्रिया देवी, संगीता देवी और डी मनी जी प्रमुख थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा राव और बबलू कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Comment

और पढ़ें