धालभूम SDO पद छह माह से रिक्त, अधिवक्ता पप्पू ने की मुख्यमंत्री से नियुक्ति की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से धालभूम अनुमंडल में एसडीओ (उपमंडल पदाधिकारी) की शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से अधिक समय से एसडीओ का पद रिक्त है, जिसके कारण आमजन, पक्षकारों और वकीलों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल कार्यपालक दंडाधिकारी प्रभारी के तौर पर एसडीओ का काम संभाल रहे हैं, लेकिन उन पर कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी हैं। ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था से लेकर अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अधिवक्ता पप्पू ने कहा कि जमशेदपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर है, जहां पूर्णकालिक एसडीओ का होना अत्यंत आवश्यक है। पद रिक्त होने का सीधा असर एसडीओ न्यायालय के कार्यों पर भी पड़ रहा है, जिससे मुकदमों का निपटारा प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने सिविल कोर्ट की तरह कार्यपालक न्यायालयों में भी ऑनलाइन सुविधा लागू करने की मांग की, ताकि पक्षकारों और अधिवक्ताओं को प्रतिदिन की कार्यवाही की जानकारी आसानी से मिल सके। इससे वकील न्यायालयी कार्यों में सुगमता से सहभागिता कर पाएंगे।

अधिवक्ता पप्पू ने उपायुक्त से भी आग्रह किया कि जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में ही अनुमंडल दंडाधिकारी का न्यायालय सुचारू रूप से संचालित किया जाए, जिससे वकील और पक्षकारों को काफी सहूलियत होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें