फुलडुंगरी–झाटीझरना सड़क निर्माण में देरी पर सदन में उठा मामला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना फुलडुंगरी (NH-33) से झाटीझरना होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया गया। विधायक Somesh Chandra Soren ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।

विधायक Somesh Chandra Soren ने बताया कि करीब 24.01 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना का भूमि पूजन उनके पिता एवं पूर्व मंत्री Ramdas Soren द्वारा 13 अक्टूबर 2024 को किया गया था।

उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सदन के माध्यम से विधायक ने राज्य सरकार से मांग की कि फुलडुंगरी से झाटीझरना तक सड़क निर्माण कार्य को अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.