मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण, सिदगोड़ा में कार्यक्रम आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में बीएलओ एवं बीएलओ-सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती Priyanka Singh ने 46-पोटका (अ.ज.जा.), 47-जुगसलाई (अ.जा.), 48-जमशेदपुर पूर्व एवं 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के सभी बीएलओ, बीएलओ-सुपरवाइजर और शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं जैसे नोशनल मकान संख्या, स्टीकर चिपकाने की प्रक्रिया, ASDD, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी, SIR 2003 के अनुरूप मैपिंग आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे कर्मियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.