रांची में 1.53 करोड़ की ठगी करने वाला साइबर अपराधी उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड की अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1.53 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है।

सीआईडी के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित से संपर्क कर निवेश का लालच दिया था। उसने दावा किया कि निवेश की गई राशि 5 से 10 गुना तक बढ़ेगी। इसी बहाने पीड़ित को एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उसे धीरे-धीरे कुल 1.53 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया।

पूरे मामले की सूचना मिलते ही सीआईडी की टीम सक्रिय हुई और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को हापुड़ से धर-दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें