एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kolkata :  एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक बार फिर तकनीकी खराबी सामने आई है। यह फ्लाइट अमेरिका से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी, जब अचानक विमान के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। इसके तुरंत बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित नीचे उतार दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 05:20 बजे फ्लाइट के कैप्टन ने अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि तकनीकी कारणों से सभी को विमान से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

घटना के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट पर अस्थायी व्यवस्था में ठहराया गया है। एयर इंडिया की तकनीकी टीम इंजन की जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक इस तकनीकी खराबी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में एयर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं, जिससे एयरलाइंस की सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें