Gumla : धान कारोबारी को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नगद और हथियार बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gumla :  गुमला जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धान व्यापारी पर फायरिंग और लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी एसपी हरीश बिन जमा के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक मुंडा उर्फ बुतुल मुंडा और महेन्द्र उरांव उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 72,000 रुपये नकद और हथियार भी बरामद किया है।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना 13 जून को रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर बाजार में हुई थी, जब बदमाशों ने एक धान कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद तत्काल पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सघन छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें