पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Share करें

✓ Link copy हो गया!



Chaibasa : पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत के विरोध में शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि तेल एवं गैस संकट के कारण देशभर में आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि तथा आपूर्ति संकट के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जनता ने विकास और बेहतर जीवन की उम्मीद के साथ सरकार पर भरोसा जताया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, महिला नेत्री जानवी कुदादा, मंजु बिरुवा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, सेवादल मुख्य संगठन लक्ष्मण हासदा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, मो. तस्लीम अंसारी, प्रतीक कुमार, मो. फिरोज अहमद, मो. इमरान, मो. शब्बीर अहमद, चाँद खान, सुशील दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.