चांडिल बार एसोसिएशन की बैठक में बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं की कन्यादान योजना राशि बढ़कर 50 हजार

SHARE:

Chandil:चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन की योजनाओं और अधिवक्ताओं के हितों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक का मुख्य आकर्षण अधिवक्ताओं के लिए संचालित “कन्यादान योजना” में संशोधन रहा। पहले इस योजना के तहत 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया और इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक अधिवक्ता सचिव सह अध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर महेंद्र कुमार महतो, बद्री प्रसाद साव, शिवेश्वर महतो, कमल महतो, जयदेव महतो, भीम महतो, विश्वनाथ कालिंदी, अनिल साहू, मृत्युंजय महतो, कमलेश महतो, नंदु ठाकुर सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बैठक को अधिवक्ताओं के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे संगठन की एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment